फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Govt: भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार का सख्त रुख, दो आईपीएस अधिकारियों को किया गया निलंबित

Tue, 18 Oct 2022 11:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की नीतीश सरकार भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सरकार ने दो भ्रष्ट आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार और जालसाजी को लेकर बिहार की महागठबंधन सरकार सख्ती दिखा रही है। राज्य सरकार ने इसी क्रम में भ्रष्टाचार के आरोपों में दो  IPS अधिकारियों  के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इन दोनों अधिकारियों के नाम क्रमश: आदित्य कुमार और दयाशंकर हैं। इतना ही नहीं, आदित्य कुमार फिलहाल फरार चल रहे हैं उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उन्हें फर्जी चीफ जस्टिस बन डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने के मामले निलंबित किया गया है।  

विज्ञापन


आदित्य कुमार गया के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (निरीक्षण) के पद पर थे। आदित्य कुमार वर्ष 2011 बैच के आइपीएस हैं। आरोप है कि जब वे गया के एसएसपी थे तब उनकी शराब माफिया से साठ-गांठ थी। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई से बचने के लिए ही उन्होंने अपने  दोस्त अभिषेक अग्रवाल से मिलकर फर्जी कॉल की साजिश रची थी। उनके खिलाफ जालसाजी का मामला भी चल रहा है। फिलहाल वह फरार हैं।  

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी हैं दयाशंकर
गौरतलब है कि निलंबन से पहले दयाशंकर पूर्णिया के एसपी थे। उन्हें आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोपी पाया गया था। दरअसल, हाल ही में उनके आवास और पटना के ठिकानों पर एसयूवी ने छापेमारी की थी। छापेमारी में दयाशंकर के ठिकानों से 14 लाख नकद और 72 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ था। इतना ही नहीं, उनके कई फ्लैट, दुकान और महंगी गाड़ियां होने का पता भी चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें