फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- हार की डर से अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल, वहां भी खिलेगा कमल

Fri, 03 May 2024 11:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया में शाहनवाज हुसैन में कहा कि लोग अब लाल झंडा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लाल झंडा दुनिया और भारत से मिट चुका है। अब यह ट्रेन को रोकने में काम आ रहा है। इनको खगड़िया की जनता भली-भांति समझती है। जनता को मालूम है कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है और वोट कहां देना है।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर इंडी एलाइंस और महागठबंधन को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि देश अब विकास चाह रहा है, और पूरा भारत मोदी जी के साथ है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। साथ ही एनडीए गठबंधन 400 से ज्यादा सीट के साथ लोकसभा में प्रवेश करेगा। इधर खगड़िया में महागठबंधन उम्मीदवार संजय कुमार सिंह के कश्मीर पर दिए धारा 370 और 35 ए के बयान पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन और इंडिया एलाइंस सात जन्म में भी कश्मीर में धारा 370 बहस नहीं कर पाएगा। जम्मू कश्मीर में मोदी जी के नेतृत्व में खुशहाली लौटी है, और वह देश के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खगड़िया में लोजपा के उम्मीदवार राजेश वर्मा का सिंबल भले अलग है,  लेकिन वह मोदी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जीत मोदी के खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि धारा, 370 की चर्चा कर खगड़िया महागठबंधन के उम्मीदवार ने खुद ही सेफ गोल कर दिया है। 

 

दुनियां से मिट गया है लाल झंडा

खगड़िया में शाहनवाज हुसैन में कहा कि लोग अब लाल झंडा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लाल झंडा दुनिया और भारत से मिट चुका है। अब यह ट्रेन को रोकने में काम आ रहा है। इनको खगड़िया की जनता भली-भांति समझती है। जनता को मालूम है कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है और वोट कहां देना है। खगड़िया से राजेश वर्मा रिकॉर्ड वोट के साथ जीतकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने जा रहे हैं। शाहनवाज ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है। मैं भी उनके साथ बिहार कैबिनेट में शामिल था। मोदी और नीतीश की जोड़ी का भारत में कोई तोड़ नहीं है। दोनों मिलकर भारत और बिहार को आगे बढ़ाएंगे। 

 

तेजस्वी और राजद पर भी किया हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं। पिछले 2019 के चुनाव में भी वह पूरी दमखम के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन उनका रिजल्ट जीरो रहा था। इस बार भी उनका रिजल्ट जीरो ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के शासनकाल को देख चुकी है। दुबारा उनकी बातों में नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब सिर्फ पिता मां बेटा और बेटी है। जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में बनाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को धीरे-धीरे सबल बनाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें