फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरसात के पानी से भरा पूरा अस्पताल, आईसीयू में तैर रहीं मछलियां

Sun, 29 Jul 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में बरसात का पानी भर जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां नालंदा मेडिकल कॉलेज में तालाब का पानी सीधे अस्पताल में घुस गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पानी मरीजों के वार्ड में घुस गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस पानी के साथ कई मछलियां भी बहकर आई हैं। अब आलम यह है कि इस अस्पताल के वार्ड में नीचे मछलियां तैर रही हैं और ऊपर मरीज बाढ़ के पानी से बेहाल हो रहे हैं।    बरसात का पानी आईसीयू में भी घुस चुका है जिससे डॉक्टरों को इलाज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन यहां तो पूरा अस्पताल ही बीमार हो गया है।

यही नहीं बिहार के रोहतास स्थित एक और अस्तपताल में पिछले पांच दिनों से पानी भर हुआ है। इलाज करवाने आ रहे आस-पास के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि हर साल इस तरह पानी भरता है और यह एक सामान्य बात है। 
विज्ञापन

 



अस्पतालों में भर रहे पानी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदइंतजामी की पोल खोल दी है। बरसाती मौसम में होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए आ रहे लोगों को पानी से भरे अस्पतालों में कैसे बेहतर इलाज मिलेगा इसपर सवालिया निशान है।

बता दें कि देश की राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार या रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावति हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें