फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर में पशुपालन कर्मी के घर पर चढ़कर गोलीबारी, बाल-बाल बची महिला; केस उठाने का दबाव

Fri, 10 Mar 2023 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पशुपालन विभाग के स्टाफ के घर पर चढ़कर फायरिंग की। इसमें उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना  सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के बालुघाट की है। गुरुवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रविंद्र कुमार वर्मा के घर पर चढ़कर फायरिंग की।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पशुपालन विभाग के स्टाफ के घर पर चढ़कर फायरिंग की। इसमें उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना   सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के बालुघाट की है। गुरुवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रविंद्र कुमार वर्मा के घर पर चढ़कर फायरिंग की। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो खोखा और एक कारतूस बरामद किया। ओपी प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी करने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

8 लोगों पर नामजद केस किया था
दरअसल, रविंद्र कुमार वर्मा जमशेदपुर में पशुपालन विभाग में क्लर्क हैं। पत्नी और परिवार मुजफ्फरपुर में रहता है। पूछताछ के दौरान पत्नी रंजना देवी ने बताया कि दीवाली के समय निगम चुनाव में वोट को लेकर कुछ लोगों ने घर पर चढ़कर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने 8 लोगों पर नामजद केस किया था। उसी केस को उठाने के लिए सुबह से उसे धमकी दी जा रही थी। बालूघाट बांध मोहल्ला का आरोपी राजा कुमार, विशाल कुमार विकास कुमार एवं अन्य की ओर से लगातार केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने के कारण हत्या की धमकी दी जा रही थी। आरोपियों ने उसके पुत्र उज्ज्वल कुमार के मोबाइल पर सुबह से शाम तक कई बार कॉल करके धमकी दी। देर रात दो बाइक से 5 युवक घर के बाहर आए। गेट के ग्रील को धक्का देकर गाली-गलौज करने लगे। शोरगुल की आवाज पर जब वह बाहर निकले तो दो युवकों के हाथ में पिस्टल देखा। आरोपितों ने फायरिंग की तो वह दीवार की ओट में छिपकर जान बचाई। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें