फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: फ्लॉवर मिल में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी

Fri, 25 Jan 2019 02:07 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार देर रात एक फ्लॉवर मिल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पावर हॉउस रोड में स्थित महिला कॉलेज के पास बंद पड़े पुराण फ्लॉवर मिल में लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से मिल की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आसपास के कई घर भी आ गए। 

विज्ञापन


घटना के 45 मिनट बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमनर्मियो ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। हालांकि, आग लगने की सही वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें