बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार देर रात एक फ्लॉवर मिल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पावर हॉउस रोड में स्थित महिला कॉलेज के पास बंद पड़े पुराण फ्लॉवर मिल में लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से मिल की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आसपास के कई घर भी आ गए।