फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, मरीज को लेकर इधर-उधर भागने लगे तीमारदार

Mon, 01 May 2023 02:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

अगलगी से अस्पताल परिसार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार उन्हें लेकर इधर-उधर भागने लगे। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। अस्पताल परिसर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
दरभंगा मेडिकल कॉलेज में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पता में सोमवार को भीषण आग लगी गई। अगलगी से अस्पताल परिसार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार उन्हें लेकर इधर-उधर भागने लगे। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। अस्पताल परिसर में भीड़ लग गई। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि DMCH के मेडिसिन वार्ड में शार्ट सर्किट से आग लगी गई। हालांकि अस्पताल कर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन लाखों की सामान जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


वहीं DMCH के प्रार्चाय और डॉक्टरों ने वार्ड का निरीक्षण किया। मरीज और उनके तीमारदारों से पैनिक न होने की अपील की। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो मेडिसिन वार्ड में आग लगी थी। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
 
ट्रांसफार्मर से बिजली की चिंगारी उठी
DMCH में मरीज का इलाज करा रहे परिजन आदर्श कुमार ने बताया मेडिसीन विभाग के बगल में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर से बिजली की चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भर्ती मरीज के परिजन ओर अस्पताल के कर्मियों एवं अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया
DMCH के प्राचार्य डॉ KN मिश्रा ने बताया कि अगलगी में किसी भी प्रकार कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोई हताहत नहीं हुआ, केवल बिजली का वायरिंग जल गई है। घटना के थोड़ी देर के मेडिसिन विभाग में अफरा तफरी हो गई थी। अब आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। बता दें कि DMCH परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे चिकित्सको को काम करने में परेशानी का सामना करना पर रहा है। डीएमसीएच के बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में कर्मी जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें