फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची; शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा होने का दावा

Wed, 03 Jul 2024 11:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कोतवाली के थानेदार राजन ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत कर टीम ने 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान में रखे कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कैंपस में मौजूद दुकानदार बाहर निकल गए। फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर जानकारी दी। करीब 10 मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां पहुंची आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की लपटें देख पास के दुकानदार समेत अन्य लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मौर्य लोक परिसर स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 20 मिनट कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं कोतवाली पुलिस की टीम ने कैंपस से लोगों को बाहर निकला। अगलगी के बाद पांच लाख के अधिक रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम इसका आकलन कर रही है। 

शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात
मामले को लेकर कोतवाली के थानेदार राजन ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत कर टीम ने 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान में रखे कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। थानेदार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात लगने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें