फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तीन अपराधियों की पहचान बताते हुए डॉक्टर और पारस अस्पताल पर भी प्राथमिकी; हॉस्पिटल में हत्या का मामला

Fri, 18 Jul 2025 07:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Murder Case : पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हत्या के मामले में अब तक सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं। परिजनों ने आरोपियों की शिनाख्त भी की है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। अब मृतक चंदन के पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए  हैं।
विज्ञापन
मृतक चंदन मिश्रा के पिता मंटू कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात चंदन मिश्रा के पिता मंटू कुमार मिश्रा ने हत्याकांड का आरोप अस्पताल प्रबंधक पर लगाया है। उन्होंने बक्सर जिले के औद्योगिक थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि यह हत्या अस्पताल की लापरवाही और एक षड़यंत्र के तहत की गई है।

विज्ञापन


थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि मेरा बेटा चंदन मिश्रा 15 जुलाई को फिस्टुला व लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कराने के लिए पारस हॉस्पिटल पटना में भर्ती हुआ था। 15 जुलाई की दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच में उसका सर्जरी हुआ। डा० पिंटू कु० सिंह (जनरल सर्जन) ने कहा था कि कल आपका छुट्टी हो जायेगा। अगले दिन जब चंदन ने डिस्चार्ज करने की बात कही तो डा० पिंटू कुमार ने उन्हें 17जुलाई को डिस्चार्ज करने की बात कही। जब हॉस्पिटल में CCTV कैमरा और सुरक्षा का इंतजाम है फिर किस तरह बिना हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मिलीभगत के घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने CCTV फुटेज देखने पर तीन अपराधियों को पहचानने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक बक्सर जिला के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र निवासी बलवंत सिंह, बेलापुर निवासी मोनू सिंह और फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के निवासी तौसिफ बादशाह उर्फ नसीम है। बाकी अपराधियों में मैं नहीं पहचानता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें