फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज, मुख्यमंत्री ने किसे माफी मांगने को कहा?

Sun, 25 Oct 2026 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के कोतवाली थाने में भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कथित टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी माफी की मांग की है।

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायत में खरगे पर पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें 25 अक्तूबर को टेलीविजन पर प्रसारित समाचार के माध्यम से कथित टिप्पणी की जानकारी मिली। उन्होंने इसे सार्वजनिक जीवन में संवाद की मर्यादा और आपसी सम्मान के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। भाजपा नेता ने पुलिस से घटना से संबंधित समाचार, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने तथा बयान के वास्तविक शब्दों और संदर्भ की पुष्टि करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

पढ़ें: पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी: एनडीए के नेता मल्लिकार्जुन पर हमलावर, नड्डा-शिवराज से लेकर चिराग ने घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी भी हुए हमलावर
इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को इस मामले में तुरंत माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति इस तरह की टिप्पणी के साथ राजनीति करना एक तरह का अपराध है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी से तत्काल माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें