फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में छिनतई के दौरान फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, मौत

Wed, 25 Jan 2023 02:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े भीड़ भरे बाजार में लूटपाट के दौरान एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवरब्रिज के समीप की है ।
विज्ञापन
बेगूसराय में छिनतई के दौरान फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, मौत - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एनएच 31 पर दिन के करीब सुबह के 11 -11:30 के बीच में लूटपाट के दौरान एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवरब्रिज के समीप की है। मृतक जमुई जिला निवासी पिंटू कुमार बताए जाते हैं जो भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के रूप में काम करते थे। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि पिंटू कुमार आज बुधवार को कहीं से कलेक्शन करके पहले हर्रख कोठी स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मीटिंग कर के वह फिर बगबारा जाने के लिए निकले ही थे, तभी एनएच-31 पर चढ़ते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही सुभाष चौक के समीप कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल हो गया। सड़क पर तुरंत जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना नगर थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। मृतक पिंटू कुमार के सहकर्मी देवदत्त कुमार ने बताया है कि आज वह कलेक्शन करके लौटे थे और फिर वे कलेक्शन के लिए बगबारा के लिए निकल रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया है कि मृतक पिंटू कुमार पैदल ही ओवरब्रिज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधी पहुंचे और पिंटू कुमार की को गोली मार कर रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें