सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली जिला के जंन्दाहा प्रखंड सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद ही सदन में जीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। सोहरथी पंचायत के पंचायत समिति अवधेश पासवान ने बैठक में ही कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार के साथ गाली-गलौज करते जूता फेंककर उनके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं पंचायत समिति सदस्य ने कनीय विद्युत अभियंता को क्षेत्र में जाने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
इस घटना के बाद बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के स्तर पर माहौल को शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता ने सदन में बैठक के दौरान अपने साथ हुई घटना को लेकर एक लिखित आवेदन जंदाहा थाना को दिया है। जिस पर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर आगे कि करवाई में जुट गई है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य के स्तर पर क्षमा भी मांगी गई। इसके बाद फिर से बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। मैं बिजली विभाग के कन्या अभियंता द्वारा बैठक के समय हुई दुर्घटना का सक्ष के रूप में पुलिस को पेन ड्राइव में वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।
अचानक मेरे साथ मारपीट करने लगे
विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक चल रही थी। इसी दौरान पंचायत समिति अवधेश पासवान अचानक मेरे साथ मारपीट करने लगे। मुझे जूते फेंक कर मारा गया। इतना ही नहीं मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मारपीट मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी विकास योजनाओं पर चर्चा करते समीक्षा की गई। वहीं पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास योजनाओं का संचालन किया जाने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बिजली, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवासयोजना, मनरेगा से संबंधित योजना एवं पंचायत स्तर से तथा पंचायत समिति स्तर से संबंधित विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।