पटना में खलिहान में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
पटना के बिहटा स्थित अमहारा खलिहान में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में खेत में लगे हजारों रुपए के फसल जलकर राख हो गए। साथ ही तेज आग की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने अगलगी की सूचना अग्निशमन को दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाडियां घटनास्थल पर पहुँच गई। एक के बाद एक कर के अग्निशमन की चार गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल आग को बुझाया जा रहा है।