पटना में एजी अनिल सिन्हा को किसी ने फोन पर फर्जी तरीके से रुपये की मांग की है । इस मामले में एजी अनिल सिन्हा ने गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है । इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि एजी अनिल सिन्हा को कई बार फर्जी कॉल्स आ चुके हैं । थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा दिए गये आवेदन में यह लिखा गया है कि उन्हें एक न्म्बन्र से कॉल आया कि आप पर निगरानी विभाग का कोई केस है । आप चाहें तो रुपया देकर ममले का निबटारा कर सकते हैं वरना आप जेल भी जा सकते हैं । आननफानन में अनिल सिन्हा ने गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराया है । अनिल सिन्हा खुद एडमिनिस्ट्रेशन जनरल ऑफ बिहार हैं । इस मामले पर एसएसपी ने उन्हें जांच का भरोसा दिया है । एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।