फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बेतिया में सिपाही भर्ती परीक्षा में एंड्रॉयड मोबाइल के साथ परीक्षार्थी गिरफ्तार

Sun, 14 May 2023 05:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया में मद्द निषेध की सिपाही भर्ती परीक्षा में वीक्षक ने एक परीक्षार्थी को एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा है। वह गया जिले के बाजीरगंज थाना क्षेत्र के सिगढि़या गांव का निवासी अश्वनी कुमार है जिसे ओपी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिरासत में परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्य निषेध की सिपाही भर्ती परीक्षा में बेतिया में वीक्षक ने एक परीक्षार्थी को एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान गया जिले के बाजीरगंज थाना क्षेत्र के सिगढि़या गांव निवासी स्वर्गीय शशि भूषण सिंह के पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में बताया है। हिरासत में लिए गए परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र ने ओपी थाने की पुलिस के हवाले करते हुए उसके जब्त किये मोबाइल की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान मोबाइल हुआ बरामद 
दरअसल आज पूरे बिहार में मद्य निषेध की सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस क्रम में बेतिया के भी कई जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान बेतिया के बानुछापर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्रेट हार्ट स्कूल में परीक्षा शुरू होने के बाद कमरे में सभी परीक्षार्थियों को मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण हटाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद जांच पड़ताल शुरू की गई जिसके दौरान एक परीक्षार्थी के पास से एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।

जब्त किया गया मोबाइल 
वीक्षक उस परीक्षार्थी को पकड़ कर केंद्र अधीक्षक के पास ले गये जहां उससे पूछताछ की गई। लेकिन, वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। तब केंद्र अधीक्षक ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया और इस मामला की जानकारी सहायक थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रिक्षकेंद्र पर पहुंची और उस परीक्षार्थी को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


मोबाइल की हो रही जांच
इस संबंध में ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एक परीक्षार्थी को स्कूल द्वारा पकड़कर सौंपा गया है। उससे पूछताछ कर आगे की कारवाई की जा रही है। साथ ही जब्त किए गए मोबाइल की जांच कराई जा रही है। ताकि पता चल सके कि वह किस उद्देश्य से मोबाइल लेकर परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें