फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला एसटीएफ जवान गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 12:36 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कथित रूप से शामिल STF जवान अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। आरा एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह कार्रवाई आरा पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने की। मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शामिल पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने की है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच कानून के अनुसार की जा रही है।
विज्ञापन


17 जून को हुआ था एनकाउंटर
गौरतलब है कि 17 जून को भोजपुर जिले में 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। वहीं, पुलिस का दावा था कि भरत तिवारी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।

परिजनों ने की थी कई मांगें
घटना के बाद भरत तिवारी के परिवार ने आरोपित पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी, गांव के लोगों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपित अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भरत तिवारी की मां आशा देवी का अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  परिवहन विभाग का फर्जी अफसर बनकर वसूल रहा था रंगदारी, ड्राइवरों ने रंगे हाथ दबोचा; जमकर की धुनाई
विज्ञापन


पहले दर्ज हो चुकी है एफआईआर
परिवार की शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस ने जगदीशपुर के तत्कालीन डीएसपी, शाहपुर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें