फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 Live Updates: तेजस्वी ने नीतीश को दी चुनौती, कहा- नालंदा की किसी भी सीट से लड़ लें चुनाव

Wed, 14 Oct 2020 02:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव-नीतीश कुमार
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। दूसरी तरफ, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वह अपने गृह जिले नालंदा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें।

विज्ञापन


शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का हाथ
लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया। वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी।  



तेजस्वी ने दाखिल किया नामांकन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले, पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी। उन्होंने कहा, वैसे तो हम राघोपुर से नामांकन भरने जा रहे हैं, लेकिन नीतीश जी नालंदा की किसी सीट से नामांकन करें तो वह भी वहां से नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा है कि 2015 में जेडीयू के साथ हमारा गठबंधन था और हमलोगों ने नीतीश को सीएम बनाने के लिए वादा किया था। जो हमने पूरा करके दिखाया और उनको सीएम बना दिए। इस बार हम वादा कर रहे हैं कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे ये मेरा वादा है। 

बता दें कि, नालंदा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। इसके अलावा नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ते हैं, वह लगातार बिहार विधानपरिषद के सदस्य (एमएलसी) चुने जाते रहे हैं और फिलहाल भी एमएलसी हैं। 

नामांकन दाखिल करने पहुंचे तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर के अनुमंडल मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां आने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद भी लिया। 
 


लालू जी को याद कर रहे हैं बिहार के लोग: राबड़ी देवी
तेजस्वी यादव ने पर्चा दाखिल करने से पहले अपने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा, बिहार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लालू जी को याद कर रहे हैं। 
 

सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने पर लगेगी मुहर
वहीं, नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि हम सरकार बनाते हैं, तो पहली कैबिनेट मीटिंग में हम जो पहली चीज करेंगे, वह है 10 लाख युवाओं को नौकरी देना। ये सरकारी नौकरी होंगी। तेजस्वी ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका (सरकार) क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 
 
काम के आधार पर वोट दें: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जाएगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी। कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा, काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें