सात नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद विभिन्न चैनलों द्वारा एक्जिट पोल जारी किए जाने के बाद से महागठबंधन नेताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी जीत का जश्न मनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच अब महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं को चेतावनी जारी कर दी है।
वहीं एक और ट्वीट करते हुए आरजेडी ने कहा है कि सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 नवंबर को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें।