बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शुक्रवार को पटना में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई है। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई इस बैठक में भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा को पार्टी ने विधायक दल का नेता और आफाक आलम को उपनेता चुना गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके नाम की घोषणा की है।
वहीं इन दोनों नाम के अलावा राजेश कुमार राम को मुख्य सचेतक बनाया गया जबकि छत्रपति यादव और प्रतिमा कुमारी दास को उप सचेतक की जिम्मेदारी दी गई। विधायक आनंद शंकर विधायक दल के कोषाध्यक्ष बनाए गए।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 17 विधायक शामिल हुए, जबकि 2 विधायकों से फोन पर बात हुई। इस बैठक में AICC सचिव प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह राठौर, अभियान समिति के चेयरमैन डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री कौकब कादरी भी मौजूद थे।