फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल, चुनाव आयोग के बारे में ऐसा कहा; पढ़िए पूरी खबर

Fri, 11 Jul 2025 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा में सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के गरीबों के साथ बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग किसी के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के कार्य शैली पर जमकर बरसे। चुनाव आयोग पर सीधा हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को भठियारा आयोग और चपरासी आयोग कह दिया है। उन्होंने कहा अब कोई पूर्व चुनाव आयुक्त टी एन शेषन और के जे राव का जमाना है क्या? एक और उन्होंने टीएन सेशन और केजे राव की तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान चुनाव आयोग को भटियारा आयोग का उपाधि देते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा और आरएसएस का चपरासी है।

विज्ञापन


सवा दो करोड़ लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं
उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन सेशन और केजे राव का नाम लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्वतंत्र रूप से कार्य होता था। वर्तमान में तो देखने से लगता है कि ये लोग को घर के चपरासी हैं। हम लोग बिहार के सवा दो करोड़ लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनाव आयोग को आधार और राशन कार्ड पर दिए गए सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गरीबों के हित में फैसला है। चुनाव आयोग आधार कार्ड को मान्यता क्यों नहीं दे रही है? यह समझ से पड़े है।

हम सिर्फ बिहार की सम्मान की बात करेंगे
इधर, पटना में बिहार बंद के दौरान अपने साथ हुई बदसलूकी के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। हम बिहार के जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। पप्पू यादव के सम्मान और स्वाभिमान का क्या मतलब। मेरी क्या औकात है। हम तो बचपन से ही अपमान और सम्मान होते रहे हैं। हम सिर्फ बिहार की सम्मान की बात करेंगे। बिहार के गरीब और आम लोगों के हक के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं उन्होंने कहा कि हमने कहीं कहा है कि हम अपमानित हुए हैं। भीड़ के कारण गिरकर हमें चोट लग गई है। हम तो गरीब और समाज के लिए एक लाख बार अपमान होंगे। हमें ऐसा अपमान मंजूर है, जिसमें बिहार और बिहारी को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें