फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में लगे मोदी-नीतीश के पोस्टर, ‘मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची’

Thu, 24 Sep 2020 06:01 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पीएम मोदी, नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बिहार में चुनाव का माहौल पूरी तरह से बन चुका है। चुनाव के साथ-साथ पोस्टर वार भी अपने चरम पर है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों एक दूसरे पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह पटना की व्यस्त रहने वाले चौक-चौराहों पर नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर देखे गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशालकाय तस्वीर के साथ शहर में एक विशाल पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर हिंदी में लिखे एक स्लोगन में दावा किया गया है कि कुमार ने बिहार के विकास में केवल मुंह से बोलकर ही अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी और नीतीश कुमार के अन्य पोस्टरों के साथ स्लोगन लिखा गया है कि ‘मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची।’ हालांकि, ये पोस्टर किसने लगवाएं हैं, इसका अभी तक पता नही चल पाया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें