फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: गृह जिला में नीतीश की अग्निपरीक्षा, सरकार बचाने के लिए प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 26 Oct 2020 05:53 PM IST
Jeet Kumar कुमार निशांत, पटना
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

Bihar Election 2020: 15 साल से सरकार में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा यूं तो पूरे चुनाव से जुड़ी है लेकिन गृह जिला नालंदा में भी उनकी अग्निपरीक्षा है। दूसरे चरण में नीतीश के नालंदा की सभी सात सीटों पर मतदान है।

विज्ञापन


इसी के साथ पटना की 14 सीटों में से 9 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। मगध की राजधानी पटना और ज्ञान की भूमि नालंदा के चुनावी मुद्दे अलग-अलग हैं। नालंदा में किसानों का मुद्दा बड़ा है तो पटना में शहरी सुविधाओं की कमी बड़ा मुद्दा।


एक साल पहले बरसात में डूबा शहर, दाना-पानी के लिए तरसे लोग और सड़क पर उतराती सरकार की तस्वीर सभी की जेहन में है। नालंदा में खेती, रोजगार और शिक्षा-चिकित्सा पर बहस छिड़ी है।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में पटना और नालंदा जिले की कुल 21 सीटों में से भाजपा 8, जदयू 6, राजद 5, कांग्रेस और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी। पटना जिले की 14 सीटों में से भाजपा के खाते में 7, राजद 4, जदयू, कांग्रेस और निर्दलीय को एक एक सीट मिली।  नालंदा जिले की 7 सीटों  में से जदयू को 5, भाजपा और राजद को एक एक सीट मिली थी।

नालंदा जिले की 7 में से 5 पर जदयू

नीतीश के गृह जिले की 7 सीटों में से 5 सीटों पर जदयू का कब्जा है। एक पर भाजपा तो एक सीट पर राजद है। इस बार जदयू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। भाजपा के खाते में एक सीट गई है। नालंदा सीट से नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार जदयू उम्मीदवार हैं। यह नीतीश का गृह विधानसभा क्षेत्र है।  

इसलिए कहा यह भी जाता है कि नाम चाहे किसी का हो जदयू से यहां खुद नीतीश ही मैदान में होते हैं। श्रवण कुमार यहां से 6 चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस ने यहां गुंजन पटेल को मैदान में उतारा है।

हिलसा में कांटे की टक्कर

हिलसा से राजद के मौजूदा विधायक शक्ति सिंह यादव के मुकाबले जदयू ने कृष्ण मुरारी शरण को मैदान में उतारा है। इस्लामपुर सीट से जदयू के मौजूदा विधायक चंद्रसेन प्रसाद, राजद उम्मीदवार राकेश रौशन मैदान में है। बिहारशरीफ सीट से भाजपा विधायक डा. सुनील कुमार सिंह मैदान में हैं। उनके मुकाबले राजद से सुनील साह हैं।

राजगीर सु. सीट से जदयू के मौजूदा विधायक रवि ज्योति कुमार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। जदयू ने कौशल किशोर को मैदान में उतारा है। हरनौत सीट से जदयू के मौजूदा विधायक हरिनारायण सिंह और कांग्रेस की तरफ से कुंदन गुप्ता मुकाबले में हैं। अस्थावां सीट से जदयू के मौजूदा विधायक जितेंद्र कुमार की टक्कर राजद के अनिल महाराज से है। अस्थावां को अनुमंडल बनाने की मांग मुद्दा है।

पटना जिले में स्थानीय मुद्दे हावी

इस बार के चुनाव में पटना जिले की दीघा सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक संजीव चौरसिया हैं तो महागठबंधन की तरफ से भाकपा माले की शशि यादव सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। गंगा के किनारे बसे इस इलाके में सड़कों की हालत आज भी बहुत खराब है। रोजगार के मामले में भी ये इलाका पटना के बाकी इलाकों के मुकाबले बेहद पीछे है।

बांकीपुर सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस से शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा मैदान में हैं। यहां प्लुरल्स प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

कुम्हरार सीट से भाजपा विधायक अरूण सिन्हा, राजद से डा.धर्मेंद्र चंद्रवंशी सहित कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। अरुण सिन्हा पिछले 15 सालों से यहां के विधायक हैं। बरसात में जलभराव यहां की समस्या है और स्थानीय चुनावी मुद्दा भी। पटना साहिब सीट से राजग सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव मैदान में हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण कुशवाहा सहित कुल 13 उम्मीदवार हैं।

नंदकिशोर यादव यहां से लगातार 6 चुनाव जीत चुके हैं। फतुहा सीट से राजद के मौजूदा विधायक रामानंद यादव, भाजपा के सत्येंद्र सिंह सहित कुल 19 उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। यहां किसानों की समस्याएं चुनावी मुद्दा हैं। फतुहा को अनुमंडल बनाने का वादा मुद्दा है।

दानापुर में रीतलाल और आशा की टक्कर

दानापुर सीट से राजद के बाहुबली उम्मीदवार रीतलाल राय की भाजपा के मौजूदा विधायक आशा सिन्हा से टक्कर है। यहां खेती-किसानी और पिछड़ेपन के मुद्दे के बीच ज्यादातर लोग जाति की बात भी करते दिख रहे हैं। लड्डू के लिए मशहूर मनेर से राजद के मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा के निखिल आनंद सहित कुल 22 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

फुलवारीशरीफ सीट से जदयू के श्याम रजक ने पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम लिया। फुलवारीशरीफ सीट महागठबंधन की ओर से माले को चला गया। यहां से माले प्रत्याशी गोपाल रविदास और जदयू के अरूण मांझी के बीच कांटे की टक्कर है। बख्तियारपुर से भाजपा के मौजूदा विधायक रणविजय सिंह, राजद उम्मीदवार अनिरुद्ध यादव सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें