बिहार विधान परिषद् की पांच सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। इनमें तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं, जबकि दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हैं।पांच में चार सीटों पर 8 मई को सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जबकि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद शिक्षाविद् केदार नाथ पांडेय के निधन से सीट खाली हो गई थी। मतलब, चार सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप-चुनाव होगा। उप चुनाव में चयनित पार्षद का कार्यकाल नवंबर 2026 तक है। सभी पांच सीटों पर 31 मार्च को मतदान होगा।