बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन द्वारा 10 लाख रोजगार देने का मुद्दा सबसे अधिक सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर पीएम मोदी तक इस वादे को झूठा करार दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि यह चुनावी शिगूफा है जिसके द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं अब तेजस्वी यादव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में कटौती करने की आवश्यकता पड़ेगी तो वह भी करेंगे लेकिन 10 लाख सरकारी नौकरी देकर रहेंगे।