फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Phase 2: दूसरे चरण में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने डाला वोट, बोलीं- महागठबंधन की होगी जीत

Tue, 03 Nov 2020 11:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने डाला वोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

Election In Bihar 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। मंगलवार को 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बिहार के दूसरे चरण के चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने अपना वोट डाल दिया है। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन



राबड़ी देवी ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन सब जगह से जीत रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि हमको पूरी रिपोर्ट मिली है, बिहार की जनता पूरी रिपोर्ट दे रही है। हर जगह से महागठबंधन ही जीत रहा है। इसके अलावा राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में बदलाव और विकास की जरूरत है।
 

इधर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है, बिहार के लोगों से अपील है कि सभी लोग वोट करें। परिवर्तन की लहर जो बिहार में बह रही है, आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार को चुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बुरे दौर से गुजर रहा था, बाढ़-कोरोना और मजदूरों की स्थिति से सब अवगत हैं। मौजूदा सरकार से लोग काफी नाराज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें