फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: तेजस्वी ने पूछा- महंगाई पहले डायन थी और आज क्या भौजाई है, भाजपा ने बताया 10वीं फेल

Sat, 31 Oct 2020 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार चुनाव - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही हैं। नेता जहां एक तरफ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक-दूसरे पर जमकर आरोप भी लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिसे मुद्दों की समझ नहीं है, जिसने 10वीं कक्षा भी पास नहीं की वो एक योग्य इंजीनियर, नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा की। दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है। वहीं, जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


कांग्रेस पर गांधी जी को भी आती होगी शरम

सोनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोला। नड्डा ने कहा, राहुल गांधी जो दलील देते हैं उसे इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर रखते हैं, ये हैं हमारे राष्ट्र भक्त इंडियन नेशनल कांग्रेस। महात्मा गांधी जी भी शरमा रहे होंगे, उनको भी लगता होगा कि क्या हो गया। मेरा नाम चुराकर इन्होंने क्या-क्या कर दिया। 



भाजपा की भौजाई है महंगाई: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। प्याज ने शतक लगा दिया है। भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है। डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर विमर्श ही नहीं करना चाहती। तेघड़ा विधानसभा में सीपीआई के महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब।'
विज्ञापन

 

10वीं तक पास न करने वाले नीतीश की कर रहे हैं आलोचना: अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक व्यक्ति जिसे मुद्दों की समझ नहीं है, जिसने 10वीं कक्षा भी पास नहीं की वो एक योग्य इंजीनियर, नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। वह कैबिनेट की स्पेलिंग भी नहीं लिख सकते। उनके पिता की पहली कैबिनेट के फैसले में वादा किया गया था कि एक लाख नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन उन्होंने उनसे पैसे वसूले और नौकरियों के लिए आवेदन अभी भी कूड़ेदान में पड़े हुए हैं।' उन्होंने राजद और कांग्रेस के गठबंधन को पप्पू और गप्पू करार दिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस-राजद गठबंधन के लोग गप्पू हैं और पप्पू केवल लप्पू देंगे यानी झूठे लंबे वादे कर रहे हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए।'

चिराग ने पटन देवी के मंदिर में की पूजा
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा की।
 
पप्पू यादव का मंच हुआ ध्वस्त
मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव की प्रचार रैली में मंच ध्वस्त हो गया। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान पप्पू यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें