फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: अंतिम दौर में पहले चरण का मतदान, आखिरी के एक घंटे में सिर्फ ये 'खास' लोग ही देंगे वोट

Wed, 28 Oct 2020 05:19 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : @CEOBihar
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच यह देश में होने वाला पहला विधानसभा चुनाव है। बिहार चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन




चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। आखिर के एक घंटे यानि पांच से छह बजे तक 'खास' वर्ग के लोग यानि कोरोना संक्रमित ही वोट दे पाएंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा के मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का वक्त तय किया गया है।


आखिरी घंटे में वोट देंगे कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमित मरीजों को मतदान के आखिरी घंटे में वोट देने की सुविधा दी गई है। कोरोना संक्रमित मतदाता शाम पांच बजे से छह बजे तक वोट डाल सकेगा। अगर इस तरह का मतदाता किसी नक्सल प्रभावित इलाके में है तो उसके लिए मतदान का समय शाम चार से पांच बजे के बीच होगा। 
विज्ञापन


वहीं, अगर किसी मतदाता के शरीर का तापमान स्वास्थ्य मंत्रालय के तय तापमान से अधिक होता है तो ऐसे मतदाता की पहचान की जाएगी और उन्हें मतदान के आखिरी घंटे में मत देने के लिए बुलाया जाएगा। यही नहीं कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मतदाता को चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट की सुविधा भी प्रदान की है।

बता दें कि कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रचार अभियान से लेकर वोटों की गिनती तक के लिए खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए मतदान के खास उपाय किए गए हैं। यही वजह है कि कोरोना संक्रमित मतदाताओं के आखिर में मतदान करने के लिए समय दिया गया है। आयोग ने यह व्यवस्था एहतियात बरतने के लिहाज से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें