फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत, 25 झुलसे 

Mon, 02 Jul 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद 
विज्ञापन
Lightning
विज्ञापन
बिहार में औरंगाबाद के ओबरा श्मशान घाट में बिजली गिरने से शव दाह के लिए गए चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


घटना के मुताबिक कारा पैक्स अध्यक्ष रमेश दुबे का अंतिम संस्कार चल रहा था। तभी जोरों की बारिश होने लगी। बचने के लिए लोगों ने पास में ही यज्ञशाला में शरण ली। तभी बिजली गिरने से करीब 40 लोग बेहोश हो गए। गांव वालों के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक चार लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

25 लोगों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष का ओबरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित एक कृषि सहकारी संघ के अध्यक्ष के साथ दुमूहान गांव में श्मशानघाट साइट पर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें