फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कुर्ता-पायजामा पहने और गले में गमछा डाले हेडमास्टर को डीएम ने लताड़ा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Tue, 12 Jul 2022 03:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना

सार

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वह हेडमास्टर को फटकारते हुए कहा- "क्या आप इस वेशभूषा में एक शिक्षक की तरह दिखते हैं? मुझे लगा कि आप कोई स्थानीय जन प्रतिनिधि हैं।" 
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के लखीसराय के जिलाधिकारी (डीएम) ने एक हाईस्कूल के हेडमास्टर को उनकी वेशभूषा को लेकर कड़ी फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ इंटरनेट यूजर्स अधिकारी को उनकी टिप्पणी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि हेडमास्टर कुर्ता और पायजामा पहने हुए हैं और उन्होंने गले में गमछा डाला हुआ है। वहीं स्कूल के छात्र अपनी ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। 

'क्या आप इस तरह की वेशभूषा में शिक्षक दिखते हैं?'
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वह हेडमास्टर को फटकारते हुए कहा- "क्या आप इस वेशभूषा में एक शिक्षक की तरह दिखते हैं? मुझे लगा कि आप कोई स्थानीय जन प्रतिनिधि हैं।" 
विज्ञापन

जिलाधिकारी बाद में किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई देते हैं- आपके प्रधानाध्यापक मेरे सामने कुर्ता और पायजामा पहनकर बैठे हैं। वह छात्रों छात्रों को पढ़ाते नहीं दिख रहे हैं। उनका नाम निर्भय कुमार सिंह है। 

इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वेशभूषा पर टिप्पणी करने को लेकर जिलाधिकारी के खिलाफ ट्रोल करने वाली टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है।

हेडमास्टर को भेजा गया 'कारण बताओ नोटिस'
इस बीच, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्पष्ट किया कि शिक्षक का कुर्ता-पायजामा पहनना कोई बड़ा मुद्दा नहीं था। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विमलेश कुमार चौधरी ने बताया, "हमने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया है और उन्हें चेतावनी दी है। हमने उन्हें निलंबित नहीं किया है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, ज्यादातर शिक्षक धोती कुर्ता या पायजामा कुर्ता पहनते हैं।"

वायरल वीडियो में जिलाधिकारी हेडमास्टर से स्कूल में बिजली की आपूर्ति और प्रत्येक कक्षा में लाइट-बल्बों की संख्या के बारे में पूछते हैं, जिस पर हेडमास्टर को अस्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें