फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : दशरथ मांझी के घर वालों ने जताई बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा, राहुल गांधी से मिलकर मांगेंगे टिकट

Fri, 06 Jun 2025 10:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar : दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी की बेटी अंशु कुमारी और दामाद मिथुन मांझी कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। आज उसी इच्छा को वह राहुल गांधी के सामने रखेंगे।  
विज्ञापन
भागीरथ मांझी की बेटी अंशु कुमारी और दामाद मिथुन मांझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आज गया पहुंच रहे हैं। सबसे पहले राहुल गांधी अतरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित गहलौर घाटी पहुंचेगे और माउंटेनमैन दशरथ मांझी के परिवारों से मुलाकात कर हाल-चाल जानेगे। दशरथ मांझी के परिजनों से राहुल गांधी के मिलने की सूचना पर परिवारों में काफी खुशी है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गया, महिलाओं के साथ करेंगे संवाद, माउंटेन मैन के प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

चुनाव लड़ने के लिए टिकट की करेंगे मांग
अमर उजाला से बातचीत के दौरान दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी के दामाद मिथुन मांझी ने कहा कि आज राहुल गांधी हमलोगों का हाल-चाल जानने दशरथ नगर में स्थित घर पर आ रहे हैं। उनसे मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि गया जिले के बोधगया, बाराचट्टी या इमामगंज से चुनाव लड़ने का मंशा है। अगर कांग्रेस से टिकट मिलता है तो जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : राहुल गांधी पहुंच रहे हैं बिहार, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

हर दिन कोई न कोई आता है मिलने पर नहीं बदली है हमलोगों की हालात
भागीरथ मांझी की बेटी अंशु कुमारी अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि आए दिन कोई न कोई मिलने आते है, लेकिन आज भी हमलोगों की हालात नहीं बदला है। आज राहुल गांधी आ रहे हैं। राहुल गांधी जी से बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग करेंगे। अगर कांग्रेस से टिकट मिलता है तो हमारे परिवार के कोई भी सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव का गेम प्लान तैयार! सोशल मीडिया पर एक तस्वीर से राजनीतिक पारा चढ़ा

दशरथ मांझी को मिले भारत रत्न 
पटना से चल कर गहलौर पहुंची बिहार की मिनी माॅडल लोडो बहन पटेल ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि मैं जरूरतमंदों की मदद करती हूं। लाडो की पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देती हूं। हमे पता चला कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी गहलौर घाटी आ रहे हैं दशरथ मांझी के परिवारों से मिलने। हमारी कोशिश होगी कि राहुल गांधी से मिलकर दशरथ मांझी जी के सपनों को साकार करने के लिए भारत रत्न की उपाधि दिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें