घटना वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चांदी की है। मृतक स्वर्गीय भैरों महतो के पुत्र राम नरेश महतो (55) वर्षीय हैं। परिजनों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर बना रहे नए घर पर सोए हुए थे। बीती रात किसी ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने उन्हें पेट में गोली मारी है जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।