सीतामढ़ी के बरियारपुर बस स्टैंड में भीषण अगलगी में होटल संचालक और उनकी बेटी जिंदा जल गए। वहीं 7 दुकानें भी जलकर राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद मरने वालों के परिजनों का बुरा हाल है। महिला किरण देवी का आरोप है कि उसके पति और बेटी को जिंदा जलाया गया है। मध्य रात्रि को जब सब लोग सो रहे थे तो दो अपराधी आए और दुकानों में आग लगा दी। इसी दौरान दोनों को जिंदा जला दिया गया। मरने वालों में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी बैजू शाह और उसकी बेटी शामिल है।
हफ्ता वसूली करने वालों पर लगाया आरोप
लोगों का कहना है कि बरियारपुर के ही लोग यहां वसूली को लेकर बराबर दबंगई दिखाते हैं और धमकी भी देते हैं कि जिसको यहां रहना है उसको हफ्ता देना पड़ेगा। मृतक की बड़ी बेटी ने लगाते हुए कहा कि जब मेरे पिता और मां को आरोपियों द्वारा ढूंढा जा रहा था और दुकान में आग लगा दी गई थी तो वहां पर इमरजेंसी सेवा 112 के पुलिस मौजूद थी। वह मदद मांगने के लिए उसके पास गई। लेकिन, किसी ने उसकी एक न सुनी।
दो अपराधियों लगाई आग, दोनों को जिंदा जला दिया
परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने आग रात्रि 2:00 बजे लगाई और पुलिस आज सुबह में 7:00 बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची है। अगलगी में सात दुकानों में रखे गए 5 सिलेंडर एक के बाद एक कर ब्लास्ट कर गए। इसके वजह से लोग डर से आसपास के घरों से बाहर नहीं निकले। काफी देर के बाद सुबह करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। फिर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। मृतका की पत्नी किरण देवी ने बताया कि रात को करीब 2:00 बजे दो आरोपी मुंह बांध कर आए और उसके दुकान में आग लगा दिए। उसकी बेटी को कहने लगे कि तुम्हें कुछ नहीं करेंगे, तुम बताओं कि तुम्हारें माता-पिता कहां है? आरोपियों को देखकर महिला अपने पति को छुप जाने के लिए बोलकर अपने दो बच्चों के साथ छुप गई। इसी बीच अपराधियों ने पिता-पुत्री को जलाकर मार डाला।