छह की संख्या में थे अपराधी
घटना को लेकर नोजलमेन मो. आशिफ का कहना है कि वह ग्राहक को पेट्रोल दे रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार 6 अपराधी वहां पहुंचे। हथियार के बल पर हमलोग को कब्जे में ले लिया। साथ ही कैश काउंटर में घुस गये जहां मैनेजर नरेश्वर मिश्र बैठे थे। उन लोगों ने उन्हें हथियार दिखाकर फायरिंग करने लगे और कैश काउंटर में रखे 4 लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पूरब दिशा में फरार हो गए।
सभी लोकल भाषा में कर रहे थे बातचीत
पंपकर्मियों का कहना है कि लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सभी अपराधी स्थानीय भाषा बोल रहे थे। सभी की उम्र लगभग 20- 25 वर्ष के आसपास होगी। अपराधियों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की। कैश मैनेजर नरेश्वर मिश्र का कहना है कि शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण दो दिन का कैश जमा था। उस समय वह कैश गिन रहे थे तभी अपराधी पहुंच गए और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। घटना को अंजाम देकर फिर सभी मौके से फरार हो गये।