फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पैसे के विवाद में की महिला की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर लगा आरोप, पहले भी हो चुका है झगड़ा

Thu, 06 Jul 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला को पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पांच हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, ये घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पैसे के विवाद में की महिला की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में बुधवार रात पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगवल बीघा गांव का है। मृतका महेश प्रसाद यादव की 30 वर्षीया पत्नी किरण देवी थी। गुरुवार को परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, हत्या का आरोप पड़ोसियों पर ही लग रहा है।

विज्ञापन


किरण देवी के भाई सिकंदर प्रसाद ने बताया, रिंकू देवी के घर में खुद से करंट लग गया था और उसकी बहन से पैसे मांगे जा रहे थे। जब उनकी बहन ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो रिंकू देवी और उसके घर वालों ने उनकी बहन के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। जबरदस्ती उसे पकड़कर जहरीला पेय पदार्थ पिला दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी किरण देवी का पुत्र सन्नी ने बताया कि उसकी मां जब घर के पास धान इसोर रही थी। तभी पड़ोसी आया और लाठी डंडे से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

दरअसल, चार दिन पहले पड़ोसी रिंकू देवी उर्फ ललिता देवी हीटर पर खाना बना रही थी। जहां पूर्व से किरण देवी मौजूद थी। अचानक से खाना बनाने के दौरान रिंकू देवी को करंट लग गया और वह झुलस गई, जिसके बाद उसका इलाज चला और वह ठीक हो गई। रिंकू देवी के घरवाले करंट लगने की वजह किरण देवी को बताने लगे और उससे इलाज में खर्च हुए पांच हजार की मांग करने लगे। नहीं देने पर बीती रात पीट-पीटकर रिंकू देवी और उसके घर वालों ने किरण देवी की जान ले ली। महिला का पति बैंगलोर में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद वह घर लौट रहा है। महिला के एक पुत्र एवं दो पुत्री है।
विज्ञापन


नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत कैसे हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें