फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में बड़ी वारदात, अपहरण के तीन दिन बाद जूलर्स की हत्या

Sun, 06 Nov 2022 07:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस के अनुसार, पटना और आरा के बड़े आभूषण व्यवसायी हरिजी गुप्ता का शव शनिवार को जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत के कनैली गांव के पास मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले में तीन दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पटना और आरा के बड़े आभूषण व्यवसायी हरिजी गुप्ता का शव शनिवार को जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत के कनैली गांव के पास मिला है।

विज्ञापन


भोजपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत मेंं लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबकि, दो नवंबर की शाम हरिजी बाजार की तरफ निकले थे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और आरोपितों की निशानदेही पर अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद कर ली थी। शव शनिवार को पुलिस ने जिले के गांव से बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें