फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेतिया के सिरिसिया विश्वास में दलित युवती की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 05 May 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Crime: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के तहत आने वाले बेतिया में एक दलित युवती की गोली मारकर हत्या की गई है। युवती की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
विज्ञापन
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में सिरिसिया ओपी के विश्वास गांव में संचालित जीविका समूह की सेंटर मैनेजर मधु कुमारी (20) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की। मधु कुमारी जिनवलिया गांव निवासी झगरू राम की पुत्री थी। घटना शुक्रवार दोपहर विश्वास गांव से पहले एक स्कूल के पास उस वक्त घटी, जब मधु साइकिल से अपने गांव से विश्वास गांव में सेंटर पर जा रही थी। 

विज्ञापन


एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि मधु कुमारी को अपराधियों ने सिर में बाएं तरफ गोली मारी है। उन्हें थानाध्यक्ष विकास तिवारी जख्मी अवस्था में लेकर जीएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।

इधर, मृतका के पिता झगरू राम ने बताया कि मधु उनकी चार बेटियों में सबसे बड़ी थी। वह विश्वास गांव में संचालित जीविका समूह से जुड़ी हुई थी। शुक्रवार दोपहर उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन से बुलाने पर मधु साइकिल से अपने घर से विश्वास के लिए निकली। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर विश्वास के एक स्कूल के समीप उसे गोली मार दी गई। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें