फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ करने वाली महिलाओं पर टिप्पणी के मामले में कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर शिकंजा, पटना में केस दर्ज

Wed, 25 Nov 2026 07:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

छठ पूजा करने वाली महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पटना में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा। आलोचना के बीच उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

विज्ञापन
यश माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में छठ व्रत करने वाली महिलाओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कथित टिप्पणी से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच सकती है। इससे विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होने की आशंका भी है। बयान के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल, यश माहेश्वरी के स्टैंडअप कॉमेडी वीडियो 'मॉरली क्वेश्चनेबल' के यूट्यूब पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ। वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर बिहार में छठ पूजा के दौरान महिलाओं के माथे पर लंबा सिंदूर लगाने को लेकर यौन संकेतों वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद बढ़ने और आलोचनाओं का सामना करने के बाद यश माहेश्वरी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी अनुचित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें