फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार में नवनियुक्त 454 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Wed, 14 Dec 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।

सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने प्रत्येक विभाग में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से ना सिर्फ महिलाएं सशक्त हुई हैं, बल्कि पुलिसिंग भी अधिक कुशल और प्रभावी हुई है।
विज्ञापन
नवनियुक्त अधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : Twitter@NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सरकार के नौ विभागों में नवनियुक्त 454 अधिकारियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह के दौरान कुमार ने कहा कि राज्य सरकार में लंबित रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि हमने प्रत्येक विभाग में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से ना सिर्फ महिलाएं सशक्त हुई हैं, बल्कि पुलिसिंग भी अधिक कुशल और प्रभावी हुई है। राज्य पुलिस बल में फिलहाल करीब 29,000 महिला पुलिसकर्मी हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हम समाज के सभी तबकों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

नई भर्तियों में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 134, ग्रामीण विकास विभाग के 119, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 61 और गृह विभाग के 52 अधिकारी शामिल हैं। इनकी नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के जरिए हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें