फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने छठ पूजा पर दी बधाई, कोरोना से सतर्क रहने की अपील की

Wed, 18 Nov 2020 05:47 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है।

विज्ञापन


नीतीश ने ट्वीट कर कहा, 'लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अपनी ओर से पूरी सावधानी बरतें।


उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सामाजिक दूरी है। बाहर निकलते समय मास्का का प्रयोग जरूर करें।' बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआज बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई। 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न होगा। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें