फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : एक बयान से लालू के अरमानों पर सीएम नीतीश कुमार ने फेरा पानी; चुप्पी तोड़ी तो क्या याद दिलाया?

Sat, 04 Jan 2025 04:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के समय की याद दिलाते हुए बताया कि 2005 से पहले बिहार की हालत काफी खराब थी। उनकी सरकार बनते ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण के साथ साथ पूरे बिहार का विकास हुआ। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज पहुंचे, जहां लालू यादव और राबड़ी देवी के समय की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर, 2005 से बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया। उस समय से हमलोग बिहार के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के लिए लगातार विकास का काम किया जा रहा है। वर्ष 2005 से पहले बिहार की हालत काफी खराब थी। शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। अस्पतालों में इलाज का इंतजाम नहीं था, सड़कें जर्जर थीं। शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी। प्रायः हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद की खबरें आती थीं।

विज्ञापन


फिर दुहराई  भाजपा के साथ ही रहने की बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब से बिहार की स्थिति बदली है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। हमलोग मिलकर लगातार बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमलोग हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण बिहार में विकास का काम हमलोग करा रहे हैं। बिहार का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं है। हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण का काम बड़े पैमाने पर कराया है जिसके कारण बिहार के किसी भी कोने से पहले 6 घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे घटाकर 5 घंटे किया गया है। इसके लिए हर प्रकार से काम किया जा रहा है।

गोपालगंजवासियों को दी बड़ी सौगात 
नये साल के चौथे दिन यानी शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंजवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने गोपालगंज में गांवों का भ्रमण कर विकास योजनाओं की भी समीक्षा किया। उन्होंने गोपालगंज को 138 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात की है। उन्होंने 61 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। मुख्य रूप से सिधवलिया में 21 करोड़ 60 लाख की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  का उद्घाटन किया है। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार की ओर से कहा गया कि बिहार सरकार ने गोपालगंज जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज में क्या-क्या घोषणाएं की...
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि गन्ना किसानों की मांग है कि उन्हें गन्ने के अच्छे दाम दिये जाये। हमने निर्णय लिया हैं कि गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जायेगी। इसमें से 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढोत्तरी की जा चुकी है। शेष 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी और की जायेगी जिसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। 

10 लाख लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी
इधर, भ्रमण के दौरान उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी गांव में लोगों ने आवागमन की समस्या के बारे में बत्ताया। इसके निराकरण के लिए मीरगंज बाजार के बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इससे जिले के विजयीपुर, भोरे, कटेया, फुलवरिया एवं पंचदेवरी प्रखंडों के लगभग 10 लाख लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही मीरगंज बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। भ्रमण के दौरान तुरकाहा गांव में लोगों ने निराकरण के लिए एन.एच-27 से, ग्राम जाम की गंभीर समस्या बताया गया। इसके भोजपुरवा से तुरकाहा एन.एच.-531 तक गोपालगंज बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से गोपालगंज जिले का रिंग रोड पूरा हो जायेगा। किसानों द्वारा गन्ना ढुलाई के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को भी सुविधा होगी।

यहां पर सड़क का निर्माण किया जायेगा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कि सारण तटबंध के बिन्दु 120 किमी से 152 किमी तक सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण किया जायेगा। इससे बाढ़ संबंधित सुरक्षात्मक कार्यों में सुविधा होगी। साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। हाल में कटेया औद्योगिक क्षेत्र में मैंने मिल्क प्रोसेसिंग युनिट का शिलान्यास किया था जहां वाहनों के आवागमन की समस्या है। इसके निराकरण के लिए कटेया औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चिन्हित स्थल को विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने हेतु बाईपास सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़े वाहनों का परिचालन सुगम होगा एवं आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।

मां थावे मंदिर का विकास एवं सौंदर्याकरण का एलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उचकागांव प्रखंड के अंतर्गत नवादा परसौनी से डुमरिया गांव के बीच दहा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को पूरे वर्ष आने-जाने में सुविधा होगी। मां थावे मंदिर का विकास एवं सौंदर्याकरण किया जायेगा। यह काफी पुराना प्रसिद्ध मंदिर है। इसके निर्माण से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बांकरपुर (सारण) से डुमरिया घाट (गोपालगंज) फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को पटना जाने में काफी सुविधा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें