फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जेपी सेतु के खंभे से टकराई सीएम नीतीश की नाव, छठ घाट का निरीक्षण करने गए थे

Sat, 15 Oct 2022 02:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाव आज गंगा नदी के किनारे स्थित छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
छठ घाट का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाव आज गंगा नदी के किनारे स्थित छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि सीएम नीतीश सहित नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। 

विज्ञापन


तेज हवा के कारण बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार नाव पर सवार होकर गंगा नदी में छठ घाटों पर हो रही साफ सफाई का जायजा लेने गए थे लेकिन इसी दौरान तेज हवा के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव पिलर से टकरा गई। बता दें कि दिनों भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

जल संसाधन मंत्री संजय झा भी सीएम नीतीश के साथ थे
बता दें कि छठ घाट के जायजा करने के दौरान नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। इनके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। हालांकि, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए उनके साथ गोताखोर की टीम भी चल रही थी। इसके अलावा सीएम के पीछे और आगे कई छोटी बोट पर सुरक्षा बल भी साथ थे।
विज्ञापन


 28 अक्तूबर से छठ का महापर्व शुरू
आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ हो रही है। इसके बाद 29 अक्तूबर को खरना जिसमें  व्रती महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती है और उसे रात में ग्रहण करती हैं। वहीं 30 अक्तूबर की शाम को सूर्य को अर्घ्य फिर 31 की सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। फिर व्रती अपना व्रत तोड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें