फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आखिरकार RJD के लिए प्रचार अभियान में उतरे CM नीतीश, जेल में बंद अनंत सिंह की पत्नी के लिए मांगे वोट

Mon, 31 Oct 2022 10:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अनंत सिंह की पत्नी का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी कर उन्हें वोट देने की अपील की है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं खुद नहीं आ पाया हूं, लेकिन मैं मोकामा के सभी लोगों से महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी की भारी जीत सुनिश्चित करने की अपील करता हूं। 
 
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से राजद उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो के जरिए मोकामा विधानसभा क्षेत्र की जनता से कहा कि वे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मोकामा आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे ऐसा नहीं कर पाए जिसका उन्हें अफसोस है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में उन्होंने मोकामा क्षेत्र की जनता के साथ अपने पुराने जुड़ाव को भी याद किया। मोकामा और गोपालगंज के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होने हैं। राजद विधायक के रूप में अनंत सिंह की अयोग्यता के कारण मोकामा में उपचुनाव जरूरी हो गया। गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी।

विज्ञापन


अपने वीडियो संदेश में सीएम नीतीश कुमार ने मोकामा में उनकी सरकार द्वारा विशेष रूप से 'ताल' क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर भी बात की। गौरतलब है कि मोकामा के आर्द्रभूमि वाले इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 1,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जल्द ही ये योजनाएं पूरी हो जाएंगी जो वहां के लोगों के लिए खुशी लेकर आएंगी।   

अनंत सिंह की पत्नी का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैं खुद नहीं आ पाया हूं, लेकिन मैं मोकामा के सभी लोगों से महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी की भारी जीत सुनिश्चित करने की अपील करता हूं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनंत कुमार सिंह को उनके आवास से हथियार और विस्फोटक की बरामदगी से संबंधित एक मामले में दोषी ठहराए गया था। जिसके बाद इस साल की शुरुआत में ही उन्हें विधानसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके कारण मोकामा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव नें राजद ने उन्हीं  की पत्नी नीलम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा 27 साल के अंतराल के बाद इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। उसकी उम्मीदवार सोनम देवी हैं। जो अनंत सिंह के विरोध में मोकामा के एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। वहीं, एक दिलचस्प बात यह भी है कि जदयू नेता ललन सिंह नीलम देवी के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में उनके खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें