फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जमीन म्यूटेशन के नाम पर महिला को बिस्तर पर ले गया था अंचलाधिकारी; पुलिस ने वहीं से किया गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 09:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Attempted to Rape : बिहार पुलिस ने रविवार की शाम भूमि-राजस्व विभाग के एक अंचलाधिकारी को एक कमरे से गिरफ्तार किया। वह कमरे में बेड पर एक महिला से जबरदस्ती कर रहा था। आरोप है कि उसने जमीन के म्यूटेशन के नाम पर महिला को वहां बुलाया था।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर FSL की टीम ने सीओ के कमरे में पहुंचकर बिस्तर से साक्ष्य जुटाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभव है कि वह ट्रैप हुआ हो। लेकिन, जिस स्थिति में उसे गिरफ्तार किया गया- छिपाने के लिए सिर्फ महिला की पहचान बचती है। भागलपुर पुलिस ने रविवार की शाम भू-राजस्व विभाग के अंचलाधिकारी (Circle Officer) को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में एक कमरे के बिस्तर से गिरफ्तार किया है। यह कमरा बीडीओ का है। दरअसल, अंचालधिकारी परिवार के साथ बीडीओ के कमरे के बगल में ही रहता है। बीडीओ छुट्टी पर गए थे, उन्होंने अपने घर की चाबी अंचलाधिकारी को दी थी। जब यह घटना हुई तक बगल के कमरे में सीओ का परिवार मौजूद था।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर अंचल का अजय कुमार के रूप में हुई महिला के अनुसार, उसने जमीन दाखिल खारिज के नाम पर यहां गलत नीयत के साथ बुलाया और बिस्तर पर खींचकर जबरदस्ती करने लगा। पुलिस को घटना की आशंका के बारे में जानकारी दी गई और ऐन वक्त पर उसे जबरदस्ती करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

म्यूटेशन की आड़ में करना चाहता था गलत काम
महिला के पति ने बताया कि उसके पास दो कट्ठा छह धुर जमीन है, जिसमें से छह धुर में वह लोग रह रहे हैं। छह धुर का म्यूटेशन (दाखिल खारिज) किसी कारणवश कैंसिल हो गया था। दो कट्ठा जमीन के दाखिल खारिज का पेपर दुरुस्त था, इसलिए उस जमीन की रजिस्ट्री हो गई। शेष का पेपर सुधारने के मामले में यह परिवार अंचलाधिकारी के पास फरियाद लगा रहा था।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही फोन कर बुला रहा था
पीड़िता के पति का यह भी कहना है कि सीओ अजय कुमार सरकार मेरे पत्नी के नंबर पर रोज फोन कर उसे अपने पास बुलाता था कि आओ तो काम हो जाएगा। रविवार सुबह भी छह बजे फोन किया और कहा कि तुम नवगछिया आओ। जब मेरी पत्नी ने पूछा कि आज रविवार है, कार्यालय बंद है तो आकर क्या होगा। इसके जवाब में सीओ ने कहा कि यहां आने के बाद मैं बताऊंगा कि क्या बात है।

बाथरूम में जाकर किया कॉल, तुरंत पहुंची पुलिस
पीड़िता का कहना है- "सारा कागज लेकर जब मैं वहां पहुंची तो वहां सीओ ने कमरे में बिस्तर पर खींचकर जबरदस्ती शुरू कर दी। मैंने बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को कॉल कर दुष्कर्म की आशंका जताई।" इसी सूचना के आधार पर तत्काल महिला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीओ को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

एफएसएल की टीम कर रही है जांच
पुलिस ने तुरंत घटना की जानकारी एफएसएल की टीम को भी दी। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कमरे के बिस्तर सहित सभी जगहों की जांच पड़ताल कर साक्ष्य ले गई। पुलिस ने रंगे हाथ पकड़े जाने के कारण अंचलाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, समय पर सूचना मिलने के कारण ही सीओ की मंशा पूरी नहीं हो सकी, लेकिन कमरे में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने और महिला की ओर से लगाए आरोपों के मद्देनजर जांच-पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें