फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया के PNB बैंक में आए थे रुपया जमा करने, 1.5 लाख ले उड़े उचक्के

Fri, 17 Mar 2023 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के PNB में रुपया जमा कराने आए एक शख्स का उचक्के 1.5 लाख रुपये ले उड़े। मामला नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक स्थित PNB बैंक की है। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब मानसी थाना क्षेत्र के शहरकुंडी गांव निवासी राजेश 2 लाख रुपया जमा करने बैंक आए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बैग से रुपया निकालते चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के पंजाब नेशनल बैंक में रुपया जमा कराने आए एक शख्स का जमा करने से पहले ही उचक्के 1.5 लाख रुपये ले उड़े। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र चौक स्थित PNB बैंक शाखा की है। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब मानसी थाना क्षेत्र के शहरकुंडी गांव के निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र राजेश कुमार 2 लाख रुपया जमा करने PNB बैंक शाखा पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि उनका रुपया उचक्के उड़ा ले गए, तब उन्होंने बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया और फिर उन्होंने नगर थाना में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन


क्या कहते हैं पीड़ित
पीड़ित राजेश का कहना है कि वह शुक्रवार को 2 लाख रुपए जमा करने PNB बैंक शाखा पहुंचे। वो काउंटर पर पूछ रहे थे की एक बार में दो लाख रुपए जमा होगा या नही। इसी बीच पांच आदमी मेरे अगल बगल सटे और मेरे पीठ पर लदे काले बैग में से धीरे से चैन खोलकर 1.5 लाख रुपये लेकर भाग गए । जब राजेश का ध्यान बैग पर गया और अपना बैग चेक किया तो पाया की 500  नोट के तीन बंडल गायब हैं।

CCTV फुटेज से दिखा चोरी का नजारा
बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरा फुटेज में चोरी का सारा नजारा कैद हो गया। सीसीटीवी में एक ने नीला गमछा लपेट रखा है, एक के हाथ में सफेद झोला है, एक ने सर पर सफेद गमछा लपेट रखा है, एक ने गहरे नीले रंग का शर्ट पहन रखा है और एक सफेद रंग के हाफ शर्ट में है। चोरी को अंजाम देने के बाद सभी तेजी से बैंक परिसर से बाहर निकल गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें