मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई। इसमें 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सीएम सम्राट ने कृषि, सिंचाई, जलापूर्ति और शहरी विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, सहकारिता, वाणिज्य-कर और मद्य निषेध विभागों से जुड़े कई अहम फैसलों पर भी मुहर लगाई। कैबिनेट ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पुनः संचालन, जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं और शहरी जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने की स्वीकृति दे दी। वहीं बिहार राजस्व सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई। आइये जानते हैं, सीएम सम्राट चौधरी ने किन फैसलों पर मुहर लगाई?
MLC Election Live: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह समेत NDA के नौ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानिए किसने-क्या कहा?
उत्पाद शुल्क और मद्य निषेध नियमों में संशोधन
कैबिनेट ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के प्रस्ताव पर बिहार मद्य एवं उत्पाद शुल्क से संबंधित नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी। इसके अलावा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया को और व्यवस्थित करने के लिए नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई। संशोधित प्रावधानों के अनुसार जब्त वाहनों की नीलामी के लिए न्यूनतम आरक्षित मूल्य एक लाख रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।
जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर क्या अपडेट है?
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के बीच होने वाले समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के लिए वैधानिक स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट ने बिहार वाणिज्य-कर विभाग की क्षेत्रीय विशिष्टीकृत सेवा संवर्ग से संबंधित नई नियमावली, 2026 के गठन को मंजूरी दी। वित्त विभाग के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित बिहार प्लेटफॉर्म के संचालन, रखरखाव और उन्नयन के लिए 5.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) एवं बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ (BISCOMAUN) को राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी नामित करने की मंजूरी दी गई। इससे कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
आईटी पार्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
सूचना प्रावैधिकी विभाग के प्रस्ताव पर पटना के आईटी पार्क फेज-1 के संचालन एवं प्रबंधन का कार्य बेल्ट्रॉन को सौंपने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा स्मार्ट सिटी आईटी पार्क, पटना फेज-2 के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी भी बेल्ट्रॉन को देने का निर्णय लिया गया। सामाजिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर राज्य में संचालित छह प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को जुलाई 2026 से मार्च 2027 तक पेंशन भुगतान के लिए 3660.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। उद्योग विभाग के प्रस्ताव पर राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) सचिवालय को राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया। इ