भाजपा नेता संजय जायसवाल कहा कि उनकी पार्टी राजद उम्मीदवार के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने जा रही है। याचिका में गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग की जाएगी।
बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चिराग पासवान भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। शुक्रवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में चिराग पासवान भाजपा प्रत्याशियों के लिए 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
बिहार पहुंचे चिराग
दिल्ली से बिहार पहुंचे चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह यहां मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
सहयोगी दलों का सम्मान करती है भाजपा
संजय जायसवाल ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन दलों ने हमारे साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है, उन सभी सहयोगी दलों का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, चिराग पासवान की पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में भी हमारा समर्थन किया था।
विज्ञापन
राजद उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग
इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी राजद उम्मीदवार के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने जा रही है। याचिका में गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग की जाएगी। इससे पहले भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को भी एक ज्ञापन सौंपा गया था, भाजपा का आरोप है कि राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता ने झारखंड में उनके खिलाफ दर्ज शराब तस्करी के एक मामले से संबंधित जानकारी छुपाई है।