बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को एक व्यवसायी को गोली मारकर उससे करीब 11 लाख रुपये लूट लिए गए। पटना शहर के मालसलामी थाना अंतर्गत मारूफगंज इलाके में अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारने के बाद पैसे लूटकर फरार हो गए।
पटना सिटी पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी संख्या में पांच थे और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उन्होंने बताया कि इस वारदात में घायल व्यवसायी अविनाश कुमार को इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपराधियों ने व्यवसायी को उस समय निशाना बनाया जब वे उक्त राशि लेकर स्थानीय एक बैंक शाखा में जमा करने जा रहे थे। पुलिस ने वारदात स्थल से 2 कातूस और 2 खोखे बरामद किए है।