फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी ने अबतक खाली नहीं किया उपमुख्यमंत्री आवास, जारी हुआ नोटिस

Sun, 15 Oct 2017 12:06 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास खाली न करने को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी के नेता चर्चाओं में बने हुए हैं। बिहार बिल्डिंग कंसट्रक्शन डिपार्टमेंट ने तेजस्वी समेत आरजेडी के नेताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी को आवास खाली करने या 15 महीने का किराया देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीसीडी मिनिस्टर महेश्वर हजारी ने बताया कि अब्दुल बारी सिद्दीकी को छोड़ कर बाकी नेताओं ने अभी तक आवास खाली नहीं करे हैं। सभी को अब नियमों के मुताबिक लाखों में किराया देना होगा। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब बीसीडी ने सभी मंत्रियों को नोटिस जारी किया है।

पढ़ें: तेजस्वी यादव को खाली करना होगा सरकारी बंगला

बता दें कि जब से सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए से हाथ मिलाया है आरजेडी के कई मंत्रियों को आवास खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। इनमें कांग्रेस के मंत्री भी शामिल हैं। एनडीए से गठबंधन होने के बाद बीजेपी के कई मंत्री अपने आवास की मांग लगातार बिहार प्रशासन से कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य के शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि उन्हें काम करने में खासी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वे आधिकारिक तौर पर लोगों से तत्काल मिल नहीं पाते। इससे पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कि तेजस्वी सरकारी आवास को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ही लौटाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें