फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वयोवृद्ध गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह का निधन, 94 साल की आयु में ली अंतिम सांस; CM नीतीश ने जताया दुख

Thu, 26 Sep 2024 01:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतीहारी

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ब्रजकिशोर सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। 
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह - फोटो : X@DrDeepakkumar_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वयोवृद्ध गांधीवादी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ब्रजकिशोर (94) ने बुधवार को दोपहर तीन बजे मोतिहारी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 1982 से 1985 के बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीवादी नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ब्रजकिशोर सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ब्रजकिशोर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने भी ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रखर गांधीवादी नेता एवं गांधी संग्रहालय के सचिव सिंह के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन




राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता डॉ. दीपक कुमार ने भी बिहार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि गांधीवादी नेता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें