बिहार के पटना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के सोनपुर में गंगा नदी में बालू से भरी नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 20 लोग सवार थे, जिनमें से 11 को निकाल लिया गया है। वहीं नौ लोग अभी भी लापता हैं। हादसे के बाद राहत टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है।